बाइकों की भिड़ंत में पांच युवक घायल, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दाऊदपुर पुल के पास देर शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार जौनपुर सिंगरामऊ के पवन यादव, रमेश और दूसरे बाइक सवार आजमगढ़ पवई जाफरकट के राजकुमार, पंकज, राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अमरगढ़ भेजवाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.