भदोही, मई 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर के ज्ञानपुर-भदोही मार्ग स्थित पटेल नगर में रविवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। इलाज को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर प्रथम उपचार के बाद डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। 19 वर्षीय आलोक प्रजापति निवासी मवैया हरदोपट्टी किसी के यहां आयोजित शादी में जयमाल स्टेज सजाने को गए थे। वे बाइक से घर के लिए रविवार की सुबह निलके। उधर, 20 वर्षीय विनय सरोज निवासी सम्हईभटानी घर से बाइक लेकर किसी काम से ज्ञानपुर नगर की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक सवारों की रफ्तार ज्यादा होने के कारण पटेल नगर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसके कारण दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालकों ने घायलों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर पहुंचाने का काम किया...