अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के पानखानी के पास गुरुवार की रात बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घर से बाजार जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव इशनपुर निवासी सचिन (22) पुत्र अतर सिंह किसान था। गुरुवार की रात वह अपने दोस्त कुलदीप के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। गांव पानखानी के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सचिन और दूसरी बाइक पर सवार महेशचन्द्र (44) निवासी चिरौलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। गंभीर हालत में परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात सचिन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं,महेशचन्द्र की शुक्रवा...