हाथरस, जुलाई 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढी निवासी 18 वर्षीय भूपेंद्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी बहन को बरामई गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में छोडकर बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान हबीबपुर पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर रोहित और उनकी पत्नी सीमा सवार थे जो पचों गांव से खेड़ा सुल्तानपुर जा रहे थे。 यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, महिला घायलघायलों का उपचार बाइकों की भिड़ं...