कौशाम्बी, मार्च 6 -- करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव के समीप शुक्रवार सुबह बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पश्चिमशरीरा के नगरेहा निवासी अभय कुमार शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ दवा लेने मंझनपुर जा रहे थे। जमदुआ गांव के समीप सामने से आए बाइक सवार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर अषाढ़ा निवासी अमित, मोहन व सुरेश सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.