कन्नौज, दिसम्बर 29 -- कन्नौज में नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम बेकाबू बाइक ने आगे जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने त्वरित उपचार कर उसे खतरे से बाहर निकाला। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवधरापुर निवासी वीरेन्द्र पुत्र रामदास सोमवार की शाम बाइक पार सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर करनपुर से आगे निकलते ही तेज गति में आ रही बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार वीरेन्द्र गम्भर रूप से घायल हो गया। घटना को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। उधर चालक बाइक छोड़ कर भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...