आगरा, जनवरी 22 -- सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम हुई दो बाइकों की भिड़ंत में घायल एक और युवक को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों बाइकों पर सवार तीन अन्य लोगों को जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन अन्यत्र लेकर चले गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बता दें कि बुधवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे रजमऊ स्वास्थ्य केंद्र के निकट ट्रैक्टर बचाने के प्रयास में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दयवीर पुत्र रामस्वरूप, यादराम पुत्र प्रेम सिंह, दुर्गावती, 10 वर्षीय विष्णु पुत्र कुंवर पाल निवासीगण नगला मोहन घायल हुए थे। यह सिढ़पुरा कस्बा से गमी में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर ईंट भट्ठा मजदूर हिमांशु पुत्र संतोष, आकाश पु...