श्रावस्ती, फरवरी 23 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग पर बनगई गांव के पास सोमवार दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार कल्याणपुर निवासी आशीष कुमार मिश्रा (22) पुत्र देवी दयाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अपने मामा के यहां सागर गांव मरैला जा रहा था। लोगों की ओर से गम्भीर रूप से घायल अशीष को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...