हाथरस, जून 16 -- सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ानू में सोमवार की सुबह 11 बजे के लगभग बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गये। सूचना मिलते ही एंबुलेंस दोनो बाइक सवार घायलों को लेकर सीएचसी आ गयी। यहां मौजूद चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे का प्राथमिक उपचार किया। वहीं सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में आ गए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी के अनुसार जयवीर 35 वर्ष पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी गांव रायपुर टप्पा तथा सुरेश पुत्र साहब सिंह गांव आरिफपुर मजदूरी न मिलने पर सिकंदराराऊ से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव बढांनू के समीप पहुंचे इसी दौरान सामने सुजालपुर की ओर से आ रही बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल होकर दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर पड़े। जिसकी जानकारी...