फतेहपुर, जनवरी 4 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां के पास शनिवार दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का हैलेट में इलाज जारी है। थाना क्षेत्र के कुंदेरामपुर निवासी 32 वर्षीय अजीत कुमार बाइक से सठिगवां की ओर से अपने गांव आ रहा था। विपरीत दिशा से जहानाबाद थाना के नरायन डेरा निवासी 30 वर्षीय बाइक सवार पंकज आ रहा था। सठिगवां के पास ही दोनों की बाइकें भिड़ गई। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। जिसमें पंकज कि रास्ते में मौत हो गई। अजीत कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती है। पंकज की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.