झांसी, जून 24 -- झांसी। झांसी-ग्वालियर एनएच पर भीषण हादसा हुआ। सारमऊ-करारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बुआ सास के यहां से बर्थ-डे पार्टी से शामिल होकर घर जा रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के रक्शा थाना के गांव सारमऊ निवासी छोटेलाल अहिरवार का 36 वर्षीय बेटा संजय अहिरवार करारी स्थित इंडियन होम्योपैथी कंपनी में काम करता था। बीती देर रात वह गांव के ही अपने दोस्त विकास के साथ बरुआसागर के हीरापुर गांव रहने वाली बुआ सास के बेटे की बर्थ-डे पार्टी से शामिल होकर घर आ रहा था। जैसे ही बाइक लेकर करारी मार्ग पर पुल के साथ पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से एक अन्य बाइक आ गई। इससे पहले कि ...