चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी-ऐंचवारा मार्ग में धोबिन पुरवा के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक में सवार किशोर समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें एक घायल को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। भौंरी निवासी 45 वर्षीय बृजेश ओझा की पत्नी निर्मला देवी ऐचवारा गांव के मजरा गजटा में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। बृजेश ओझा रोजाना की तरह शुक्रवार को बाइक से पत्नी को लिवाने स्कूल जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे भौंरी व ऐचवारा के बीच धोबिन पुरवा के पास सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। जिसमें दोनो बाइकों में सवार तीनो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंच...