बाइकों की टक्कर में राजगीर मिस्त्री की मौत, दूसरा जख्मी
मिर्जापुर, जून 22 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम के पास रविवार को बाइकों की टक्कर में राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ निवासी 30 वर्षीय रिंकू राजगीर मिस्त्री थे। वह बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ शनि गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.