सोनभद्र, मई 15 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर जामपानी गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। सुपाचुंआ गांव निवासी 31 वर्षीय भगवानदास पुत्र लक्ष्मण यादव किसी काम से जामपानी गांव गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर सुपाचुंआ आ रहा था तभी मंगल बाजार जामपानी के पास विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को तुरंत निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर से भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा. पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में लगी चोट के कारण हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर धक्का मारने वाले बाइक पर सवार दो क...