सोनभद्र, सितम्बर 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार धंधरौल बांध से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव निवासी 29 वर्षीय किशन मौर्य पुत्र सुभाष मौर्य अपने साथी 27 वर्षीय राजेश चौहान पुत्र नंदू चौहान के साथ बाइक से बुधवार को पिकनिक मनाने के लिए पहले डोगिया बांध गए थे। इसके बाद दोनों धंधरौल बांध पहुंचे। बताया जा रहा है कि देर शाम दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात लगभग नौ बजे जैसे ही वे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से 20 वर्षीय राहुल राम पुत्र शिव कुमार निवासी मोकरसिम थाना करमा से ...