बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बुधवार की रात एक युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना में मृतक के दोस्त के साथ ही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर एक को वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी 32 वर्षीय अखिलेश पांडेय बुधवार की रात अपने दोस्त अवनीश ओझा के साथ निमंत्रण पर जा रहे थे। बताया जाता है कि एनएच 31 पर जनाड़ी तिराहा के पुलिस पिकेट के पास से रात करीब 10 बजे गुजरते समय सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दुबहड़ थाना क्षेत्र के विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.