बलिया, फरवरी 26 -- बलिया। बाइकों की टक्कर में बुधवार की रात एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने इलाज के बाद रेफर कर दिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी 35 वर्षीय अखिलेश पांडे उर्फ हाला बाइक से निमंत्रण पर जा रहा था। जनेश्वर मिश्र सेतु की ओर जनाड़ी तिराहा पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल दुबहड़ थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवक की मौत के बाद गांव-घर में मातम पसरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...