बाइकों की टक्कर में महिला सहित चार घायल
पीलीभीत, मई 26 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बुधेली के रहने वाले राजपाल पुत्र रामनरेश सोमवार को गांव के ही सुमित के साथ बाइक से पूरनपुर आ रहे थे। खुटार हाइवे पर उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में राजपाल , सुमित और दूसरी बाइक पर सवार हरदीप सिंह, उनकी पत्नी मनदीप कौर घयल हो गईं। चारों को डायल 112 पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मनदीप कौर, राजपाल और सुमित के चोट अधिक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.