पीलीभीत, मई 21 -- पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के शिवपुरिया की रहने वाली कन्यावती पत्नी सियाराम अपने रिश्तेदार वीरपाल निवासी कलीनगर के साथ बाइक से जा रही थीं। इस दौरान गोपालपुर के पास दूसरी बाइक की उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे कन्यावती, वीरपाल और दूसरी बाइक पर सवार अजीतपुर बिल्हा निवासी मनोज और राजीव घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान कन्यावती की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...