बदायूं, अप्रैल 1 -- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भतीजा मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मजरा नवादा मधुकर की रहने वाली अंगूरी 55 वर्ष पत्नी लुकई अपने भतीजे गुड्डू 22 वर्ष पुत्र श्याम पाल के साथ दवा लेने दातागंज जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक आजमपुर गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंगूरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू को चोट लगी।वहीं हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अंगूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.