बलिया, फरवरी 22 -- बांसडीह। इलाके के दिघेड़ा निवासी 35 वर्षीय शंकर ठाकुर तथा उसकी पत्नी 30 वर्षीय विनिता शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी। दोनों को सीएचसी और फिर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जाता है पति-पत्नी एक ही बाइक पर सवार होकर बलिया से घर लौट रहे थे। बांसडीह-मनियर मार्ग पर नारायणपुर चट्टी के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी। इस मामले में शंकर के पिता भरत ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...