मुजफ्फरपुर, मई 17 -- बोचहां। कन्हारा फोरलेन पर रविवार रात दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायल बंदरा प्रखंड के सिमरा निवासी मुकेश साह और समस्तीपुर जिले के दूधपुरा निवासी संतोष साह को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों साढ़ू बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों साढू एक ही बाइक से बोचहां हॉस्पिटल रोड स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय बिहारी साह ने बताया कि मुकेश साह के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...