इटावा औरैया, जून 14 -- बकेवर। रविवार सुबह सुंदरपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीमनगर निवासी 33 वर्षीय रवि पुत्र रामदास बाइक से इटावा दवा लेने जा रहा था। जैसे ही वह सुंदरपुर गांव के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचा, तभी हाईवे की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे बाइक चालक 27 वर्षीय आकांश पुत्र नरेंद्र कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंद...