इटावा औरैया, जनवरी 29 -- बसरेरह। चौबिया के टिसुआदेव निवासी राजीव कुमार पुत्र परशुराम बाइक से मसनाई की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक खेड़ाहेलू के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक अन्ना गोवंश को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और राजीव की बाइक से टकरा गई। हादसे में राजीव कुमार और दूसरी बाइक पर दुर्गापुर निवासी गौरव कुमार पुत्र महिपाल सिंह खड्ड में जा गिरे। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.