मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- काशीपुर -मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामू वाला गणेश के निकट शनिवार देर रात दो बाइकें आपस में टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए इनमें से इसमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बथुआ खेड़ा निवासी शाहिद और धारक नगला निवासी प्रशांत शनिवार देर रात लगभग 11:00 बजे काशीपुर- मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामू वाला गणेश के निकट पहुंचे तो दोनों की बाइक बेकाबू होकर एक दूसरे से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिनमें से प्रशांत की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। बताते हैं कि शाहिद हेलमेट पहने हुए था इसलिए उसे कम चोट आई। वहीं प्रशांत को गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।इनसेट:::मोबाइल फोन का पैटर्न लॉक ना खुलने से सूचना देने में हुई देरीठाकुरद्वारा।...