उरई, जून 19 -- कालपी। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम लौना में दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में बाइक सवार राघवेंद्र 33 वर्ष तथा रामदेव सिंह 51 वर्ष, निवासी ग्राम लौना घायल हुए हैं। चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को उच्च केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...