मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- जिगना। स्थानीय थाने से पांच सौ मीटर दूर मंगलवार की सुबह आठ बजे बाइकों की टक्कर में महिला उसका दुधमुंहा बच्चा सहित चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी 35 वर्षीय छविनाथ तिवारी अपनी पत्नी 28 वर्षीया कविता देवी को बाइक पर बैठाकर बच्चे का इलाज कराने जिगना तिराहे के पास एक निजी अस्पताल में गए थे। उपचार कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही जिगना थाने से पांच सौ मीटर दूर मोड़ पर पहुंचे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के कारण माँ की गोद से बच्चा छिंटक कर गिर गया। हादसे में महिला और उसका बच्चा समेत चार लोग जख्मी हो गए। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.