कन्नौज, मई 9 -- जीटी रोड पर जलेसर कट के समीप दो बाइकों की टक्कर में दंपति व दो मासूम बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शनिवार की दोपहर ग्राम महमूदपुर जहांगीर कोतवाली छिबरामऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह बाइक से अपनी पत्नी कुमकुम के अलावा दो बच्चे आरती 5 वर्ष व परिधी दो वर्ष को लेकर घर जा रहे थे। बताया गया है कि धर्मेंद्र सिंह ससुराल से पत्नी और बच्चों को बाइक से लेकर जाते समय जीटी रोड स्थित जलेसर कट के समीप एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार धर्मेंद्र और उनकी पत्नी तथा दो बच्चे सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ससुराल जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर मौका लगते ही दूसरी बाइक पर सवार युवक भाग गया। मौके पर राहगीरों के अलावा आसपास के तमाम लोगों की भी...