बाइकों की टक्कर में दंपति घायल, महिला की हालत गंभीर
इटावा औरैया, जून 28 -- बकेवर। रविवार शाम लखना-भोगनीपुर नहर पटरी मार्ग पर मानपुरा गांव के पास बने वाटर पार्क के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रपुरा निहाल सिंह निवासी केदार पुत्र हाकिम सिंह अपनी पत्नी प्रीती के साथ बाइक से लखना बाजार जा रहे थे। मानपुरा के पास सामने से बाइक सवार तीन युवक आए, उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News बाइक दुर्घटना में महिला समेत तीन जख्मी जहां महिला की हालत गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.