पीलीभीत, अप्रैल 28 -- बरखेड़ा। गांव मसीत के पास सोमवार शाम करीब चार बजे आमने सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दियोरिया कोतवाली के गांव माधवपुर निवासी गौरव, बिलसडा के गांव फिरसा पसतौर निवासी हिमांशु और दूसरी बाइक पर सवार बरेली के थाना नबावगंज के गांव बकुचिया किशनपुर निवासी कमलेश कुमार घायल हो गए। एंबुलेस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गौरव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...