बाइकों की टक्कर में गर्भवती समेत चार घायल, दो गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 28 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर मंगलवार को रासपहरी सेमर चौराहा के पास साढ़े तीन बजे दो बाइकों की टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के डढ़ियरा गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू यादव बाइक से अपनी 20 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी जो छह माह की गर्भवती हैं और डेढ़ वर्षीय बच्चें अंकुश को सीएचसी म्योरपुर में इलाज कराने आया था। वहीं से इलाज कराकर वापस घर जा रहा था। रासपहरी सेमर चौराहा के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार किरवानी निवासी 20 वर्षीय शिवपूजन पुत्र राजबली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.