मिर्जापुर, जून 7 -- मड़िहान। थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव के पास शुक्रवार की रात बाइकों की आमने सामने टक्कर में किसान की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़िहान राजपुर गांव निवासी 65 वर्षीय महेंद्र सिंह किसान थे। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह शुक्रवार को तिसुही गांव निवासी अपने साथी 55 वर्षीय विनोद सिंह के साथ किसी काम से भावां बाजार गए थे। देर रात वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही पचोखरा गांव के पास पहुंचे। तभी मड़िहान की ओर से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...