बलिया, फरवरी 2 -- रसड़ा। रसड़ा-मऊ मार्ग पर परसिया मोड़ के पास सोमवार को दोपहर में करीब दो बजे दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक किशोरी और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए। क्षेत्र के डेहरी निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार बाइक से पकवाइनार की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच रसड़ा से पकवाइनार की तरफ जा रही एक अन्य बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार इलाके के मंदा निवासी 20 वर्षीय इंद्रेश चौहान व सहाबलपुर निवासी 17 वर्षीया प्रतिमा के साथ ही रोहित घायल हो गया। दुर्घटना में तीनों को गंभीर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.