लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- शारदानगर थाना क्षेत्र के शारदा बैराज पर मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ढखेरवा -निघासन रोड पर जा रहे जगदीश (35) पुत्र कंधई निवासी कालिकापुरवा की बाइक सामने आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान जगदीश ने दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक के दो लोग घायल हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...