लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- बम्हनपुर, संवाददाता। मझगईं थाना क्षेत्र में पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर बम्हनपुर गुरुद्वारा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पूर्व फौजी खैरहना निवासी हरविंदर सिंह मंगलवार शाम को बम्हनपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुद्वारा के आगे सामने से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। लखीमपुर में उपचार के द...