हमीरपुर, अप्रैल 25 -- मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के इमिलिया-हुसैना मार्ग में शनिवार की शाम 5.30 बजे के आसपास दो बाइकों में सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति और उनका पुत्र घायल हुआ है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी शेरा पासवान ने बताया कि उसका 30 वर्षीय पुत्र संजय अपनी 28 वर्षीय पत्नी व नौ वर्षीय पुत्र के साथ शनिवार शाम लगभग 5.30 बजे गांव से इमिलिया की ओर बाइक से जा रहा था। तभी इमिलिया-हुसैना मार्ग में हुसैना की ओर से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार 26 वर्षीय जितेंद्र यादव पुत्र राम सिंह यादव निवासी ग्राम हुसैना की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें संजय बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.