बाइकों की टक्कर डिक्की से 5 लीटर शराब बरामद
बगहा, सितम्बर 5 -- शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के नौगांवा चौक स्थित नाहर के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया । जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि चौमुखा गांव निवासी दीपक कुमार कोचिंग करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नौगांवा चौक के पास उसकी बाइक की धिरवलिया गांव निवासी जगदीश राम की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान जगदीश राम की बाइक की डिक्की से पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.