गाज़ियाबाद, जून 2 -- मुरादनगर, संवाददाता। रावली सुराना मार्ग पर रावली पुलिस चौकी के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो की हालत गंभीर है। गांव रावली कलां निवासी प्रमोद कुमार सोमवार शाम को किसी काम से मुरादनगर की ओर जा रहे थे। जब वह रावली सुराना मार्ग पर रावली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो मुरादनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक व उनकी बाइक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वे तीनों काफी दूर जा गिरे। पुलिस ने तीनों को मुरादनगर के स्थानीय अस्पताल मेंभर्ती कराया।प्रमोद को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात प्रमोद की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दुष्यंत ,अंकुर निवासी बागपत की हालत ...