चंदौली, फरवरी 28 -- धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में दो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। धानापुर चोचकपुर मार्ग पर पुरवा गांव के सामने बाइक से अमादपुर गांव निवासी राकेश, चंदू, और सूरज धानापुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। वहीं अमादपुर स्थित एक कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार साजन कुमार, सुमन और रजवंती को लेकर अपने गांव कवई पहाड़पुर जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कवई पहाड़पुर निवासी साजन और सुमन तथा अमादपुर गांव निवासी राकेश और सूरज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रजवंती और चंदू को ...