गाजीपुर, मार्च 5 -- भांवरकोल। थाना क्षेत्र के हाईवे पर कुंडेसर चट्टी के पास बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मच्छटी श्याम सिंह ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। कुन्डेसर गांव के दलित बस्ती निवासी 21 वर्षीय विजय राम और 22 वर्षीय सूर्य प्रकाश राम बाइक से कुंडेसर से कबीरपुर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवारों से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल मुहम्मदाबाद सीएचसी भिजवाया। घटना में दो अन्य घायल मुहम्मदाबाद कोतवाली के बलुआ गांव के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...