बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डिलीवरी ब्वाय समेत दो की मौत
कानपुर, जून 14 -- रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रूरा-डेरापुर मार्ग पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से घायल युवक को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की है। वहीं हादसे में दो युवकों की मौत की जानकारी पर उनके परिजनों में कोहराम मचा है। रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी पैंतीस साल का सूर्यभान पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ सिंह एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। रविवार की शाम वह अपने पार्सल बांटने का काम खत्म करके डेरापुर की तरफ से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह किशनपुर गांव के सामने पहुंचा, तभी रूरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.