महोबा, अप्रैल 28 -- बेलताल,संवाददाता। बाइकों की आमने सामने भिड़त में मां बेटी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चार को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल से एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अजनर नौगांव रोड़ पर मंगलवार को बाइकों की आमने सामने भिड़त हो गई एक बाइक सवार स्यावन निवासी 40 वर्षीय नत्थू उसकी पत्नी 38 वर्षीय प्यारी व 11 वर्षीय पुत्री ज्योति घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक सवार धौर्रा निवासी 20 वर्षीय समीर व 19 वर्षीय मनीष घायल हुए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से नत्थू प्यारी, समीर व मनीष को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में नत्थू की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

हिंदी हिन...