उरई, मार्च 27 -- कोंच। महेशपुरा-कोंच रोड पर पचीपुरी के पास सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल कैलाश नारायण बुधौलिया 70 वर्ष निवासी सामी, किसी रिश्तेदारी में भोजन देने के लिए कोंच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक प...