प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के निवासी वसीम अहमद पत्नी सायरा खातून के साथ रिश्तेदारी से वापस जा रहे थे। वहीं बहलोलपुर लीलापुर निवासी शहादत अली अपने बेटे दिलशाद अहमद के साथ सोरांव क्षेत्र से बाइक से वापस आ रहे थे। सोमवार को करीब 3:45 बजे देवगढ़ कमासिन गांव पहुंचने पर दोनों बाइको में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चारों को ट्रामा सेंटर रानीगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सायरा बानो और सहादत अली को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं दिलशाद अहमद का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...