बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चांदपुर के युवक की मौत, दो घायल
बिजनौर, अगस्त 30 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात क्षेत्र में अमरोहा-मंडी धनौरा रोड पर शनिवार शाम बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।बिजनौर के चांदपुर निवासी कौशेंद्र सिंह शनिवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से मंडी धनौरा की तरफ से अमरोहा की तरफ आ रहे थे जबकि अमरोहा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर नौगावां सादात क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी निरंकार व कुलदीप मंडी धनौरा जा रहे थे। जब वह गांव जीरखी के पास मंदिर के सामने पहुंचे तो दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल हादसे में कौशेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि निरंकार व कुलदीप गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.