सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के हुसौना गांव के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के डूमरी गांव निवासी सुधीर पटेल की पत्नी पवन देवी के रूप में की गई है। लोगों कहना की अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में ऑटो के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि टक्कर मारने वाला युवक घटनास्थल से फरार हो गया। नगर थाना सदर पिकेट के प्रभारी सोहित यादव ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की बेटी को जैसे ही मां की मौत की खबर मिली, वह अस्पताल पहुंचकर रो-र...