खगडि़या, जुलाई 27 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थानान्तर्गत संतोष पुल और चातर गांव के बीच रविवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। मृतकों में जिले के अलौली थानांतर्गत रौन पंचायत निवासी मो. आरिफ का 28 वर्षीय पुत्र मो. समर व इचरुआ पंचायत निवासी लालो सदा का 25 वर्षीय राजा कुमार शामिल हैं। जबकि घायल मृतक मो. आरिफ का छोटा भाई 25 वर्षीय मो. एहसान है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर अलौली थाना पुलिस के पेट्रोलिंग दल ने मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए आनन फानन में खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल, रेफर जहा...