औरंगाबाद, मार्च 12 -- दाउदनगर-गोह-गयाजी मार्ग पर उपकारा के समीप देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से यह दुर्घटना हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हादसे में पौथू थाना क्षेत्र के भारतीपुर गांव निवासी रामनारायण यादव के पुत्र सुशील उर्फ चुन्नू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक की पहचान ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोला निवासी अर्जुन साव के 25 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। पिंटू कुमार दाउदनगर थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा गांव में अपनी साली के विवाह समारोह में शामिल होने ससुराल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.