लखीमपुरखीरी, जून 25 -- धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर कफारा चौकी के निकट बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। कफारा चौकी के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार सड़क पर जा गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही कफारा चौकी इंचार्ज रुद्र प्रकाश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजवाया। वहां चिकित्सक डॉ. संतोष वर्मा,फार्...