मिर्जापुर, मई 13 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार के पास मार्ग पर बने गड्ढे से बचने में बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की जान चली गई। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट थाना क्षेत्र के अदलहाट गांव निवासी 58 वर्षीय प्रभाशंकर सिंह मंगलवार को बाइक से राजगढ़ बाजार अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही राजगढ़ बाजार से कुछ दूर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने में दूसरी साइड जाकर प्रभाशंकर सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रभाशंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...